VIDEO: शादी से इनकार पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस
Thursday, May 14, 2026-03:33 PM (IST)
Bhojpur News: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां, लड़की और उसके परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। घटना उस समय हुई जब गांव के लोगों ने युवक को मोबाइल टावर पर चढ़कर कूदने की कोशिश करते देखा। इसके बाद आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई.....

