प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोट...शरीर पर नोचने के निशान, गैंगरेप के बाद युवती की हत्या! सूटकेस में मिली अर्धनग्न लाश

Sunday, Feb 01, 2026-05:37 PM (IST)

Rohtas News : बिहार के रोहतास जिले से एक युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का शव लाल रंग के ट्रॉली बैग में बंद हालत में कूड़े के ढेर से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

कूड़े के ढेर से मिला ट्रॉली बैग
जानकारी के अनुसार, यह घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन स्थित सब्जी मंडी के पास की है। घटना का खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ जब सफाईकर्मी रामपुर चौराहा के पास कचरा उठाने पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक बंद लाल ट्रॉली बैग दिखाई दिया, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

PunjabKesari

अर्धनग्न अवस्था में था शव
करीब साढ़े दस बजे डेहरी नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। जब ट्रॉली बैग खोला गया तो उसके अंदर 25 से 30 वर्ष की एक युवती का शव मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था और उसे योजनाबद्ध तरीके से पहले बोरे में पैक कर टेप से सील किया गया था, फिर ट्रॉली बैग में डालकर प्लास्टिक से बांधा गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया। 

PunjabKesari

शरीर पर कई जगह चोटों के निशान
FSL टीम के जांच अधिकारी प्रभात कुमार के अनुसार, युवती के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं। प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट को देखते हुए युवती के साथ गैंगरेप की पुष्टि की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या की गई और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रॉली बैग यहां कब और किसके द्वारा लाया गया। 

PunjabKesari

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर का बयान
हालांकि, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर विमलेंद्र कुमार ने FSL के दावों से अलग बयान दिया है। उनके अनुसार, शव पर किसी प्रकार की स्पष्ट फिजिकल इंजरी या गला दबाने के निशान नहीं मिले हैं। शरीर पर जो निशान पाए गए हैं, वे शव को मोड़कर रखने के कारण बने प्रेशर मार्क्स हो सकते हैं। डॉक्टर ने बताया कि अंतिम निष्कर्ष के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है।

PunjabKesari

हर पहलू से हो रही जांच
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवती की तस्वीर आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान के लिए भेजी है। युवती के सासाराम की रहने वाली होने की आशंका जताई जा रही है। डेहरी एसडीपीओ गौरव कुमार यादव ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static