युवा राजद ने गया में गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर दिया धरना

12/29/2021 6:29:25 PM

 

गयाः युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने गया शहर में गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में आज एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना शहर के गांधी मैदान के गेट संख्या पांच के समीप दिया गया। इस दौरान युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना कार्यक्रम में शामिल युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर कहते हैं कि राजद के समय में शाम में निकलना मुश्किल हो जाता था। लेकिन वर्तमान समय में परिस्थिति उससे भी बुरी है। शाम तो दूर अब सुबह में भी निकलना मुश्किल है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को गोली मार हत्या कर दी जा रही है।

पासवान ने कहा कि आखिर यह कैसा सुशासन है। जब आक्रोश मार्च के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई तो प्रखंड प्रमुख के चुनाव का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी गई। इसलिए हमलोग धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आगामी चार जनवरी को गया के दौरे पर होंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि विगत विधानसभा चुनाव में गया कि जनता ने उन्हें उन्हें एक भी सीट नहीं दिया।

Content Writer

Nitika