नालंदा में तेज बारिश के साथ हुआ वज्रपात, झुलसने से युवक की मौत

5/9/2021 2:02:16 PM

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के मसे एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैदपुर गांव निवासी अवधेश प्रसाद का पुत्र कौशल कुमार चंदन (30) खलिहान में रखे पुआल और अनाज को त्रिपाल से ढंकने के लिए गया था। इस दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में कौशल कुमार चंदन गंभीर रूप से झुलस गया।

सूत्रों ने बातया कि कौशल को सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Content Writer

Ramanjot