यशवंत सिन्हा ने की 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत, कहा- तीसरा मोर्चा भी लड़ेगा विस चुनाव

7/7/2020 2:12:26 PM

पटनाः बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और एनडीए की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जहां सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी मंगलवार को 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत कर ली है।

दरअसल, यशवंत सिन्हा ने पटना के शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अपने इस अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि इस बार तीसरा मोर्चा भी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। इस मोर्चे का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि वे सभी जिलों में जन संवाद रैली कर लोगों से जुड़ेंगे।

पटना में 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत करने के बाद यशवंत सिन्हा पहले जहानाबाद जाएंगे। इसके बाद बोधगया, सासाराम, भभुआ, बक्सर, भोजपुर आदि जिलों का दौरा कर पटना वापस लौटेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले यशवंत सिन्हा ने तीसरा गठबंधन बनाने की घोषणा की थी। 

Edited By

Ramanjot