बिहार में उगाई जा रही विश्व की सबसे महंगी सब्जी, एक किलो खरीदने पर खर्च करने होंगे 82 हजार

Monday, Feb 01, 2021-02:02 PM (IST)

 

औरंगाबादः इन दिनों सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। बाजार में सब्जी खरीदते वक्त लोगों कीमत सुनकर हैरान हो रहे हैं, लेकिन आज हम बिहार में उगाई जाने वाली जिस सब्जी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के तौर पर जानी जाती है। सब्जी की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, इस सब्जी को एक किलो खरीदने के लिए भी आपको 82 हजार रूपए खर्च करने होंगे।
PunjabKesari
औरंगाबाद जिले के एक किसान ने दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की खेती कर सबको चौंका दिया है। सब्जी का नाम 'हॉप शूट्स' है। ये दुनिया की सबसे महंगी सब्जी कही जाती है। यह ऐसी सब्जी है जो आपको शायद ही किसी स्टोर पर या बाजार में दिखे। इस सब्जी की कीमत इंटरनेशल मार्केट में 1 हजार यूरो, लगभग 82 हजार रुपए किलो है। इसका उपयोग एंटीबायोटिक दवाओं को बनाने में होता है। इससे बीयर का निर्माण भी होता है।
PunjabKesari
वहीं इस पौधे की नई टहनियां एस्पैरेगस पौधे की तरह दिखाई देती हैं। इसकी खेती सिर्फ बसंत के मौसम में की जाती है। इसे उगाने में अधिक समय नहीं लगता है। इसे बहुत ही कम समय में काटा और खाया जा सकता है। बता दें कि हॉप शूट्स सब्जी का फूल खाने में तीखा होता है, लेकिन इसकी टहनियां खाने में बिल्कुल भी तीखी नहीं होती हैं। इनको आप कच्चा ही खा सकते हैं। इसकी टहनियों की सब्जी और अचार बनते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static