बिहार सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी सौगात, फ्री में कर सकेंगी बसों का सफर

8/12/2021 12:35:32 PM

पटनाः बिहार सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है। महिलाओं को ये तोहफा बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा दिया गया है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं मुफ्त में सिटी सर्विस की बसों में सफर कर सकेंगी। वहीं इससे पहले भी नीतीश सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दे चुकी है।

बिहार सरकार के परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा के लिए कई संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया है।

वहीं बिहार सरकार के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं युवतियों के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static