बढ़ती महंगाई के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरीं कांग्रेस की महिला सदस्य, जमकर किया प्रदर्शन

3/27/2022 2:00:46 PM

पटनाः जिस तरह यूपी चुनाव के बाद रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है, इससे आम लोग काफी परेशान हैं। इसी बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस की महिला सदस्यों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ पटना की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। महिला सदस्यों ने अपने सिर पर गैस का सिलिंडर लिए प्रदर्शन किया है। महिलाओं ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई बढ़ हो गई है। सरकार आम जनता को लूट रही है। कांग्रेस की महिला सदस्यों ने जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए।




Content Writer

Ramanjot