Bihar Women Job Fair 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 2000 से ज्यादा जॉब, 16-17 मार्च को पटना में मेला
Thursday, Mar 12, 2026-07:45 PM (IST)
Patna Mega Job Fair 2026: बिहार की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर देने के उद्देश्य से Women and Child Development Corporation Bihar (WCDC) की ओर से पटना में महिला मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
यह दो दिवसीय रोजगार मेला 16 और 17 मार्च 2026 को ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की 50 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और करीब 2000 से ज्यादा नौकरियों के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।
इस जॉब फेयर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के बाद कई कंपनियां मौके पर ही नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) भी दे सकती हैं।
जॉब फेयर की मुख्य जानकारी
- तारीख: 16–17 मार्च 2026
- समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
- स्थान: ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना
- आयोजक: Women and Child Development Corporation Bihar, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
- भाग लेने वाली कंपनियां: 50 से अधिक
- संभावित नौकरियां: 2000+
इस रोजगार मेले में IT, रिटेल, हेल्थकेयर, बैंकिंग, कस्टमर सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
इस मेले में नौकरी पाने की प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। उम्मीदवारों का डायरेक्ट इंटरव्यू कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन मौके पर किया जाएगा। कई मामलों में चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत अपॉइंटमेंट लेटर भी दिया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस जॉब फेयर में केवल महिलाएं ही भाग ले सकती हैं।
- शैक्षिक योग्यता:
- 10वीं पास
- 12वीं पास
- ग्रेजुएशन
- आईटीआई या अन्य तकनीकी डिग्री
आयु सीमा:
18 से 35 वर्ष (आरक्षण नियमों के अनुसार छूट संभव)
साथ ही Bihar Skill Development Mission (BSDM) या अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- आधिकारिक वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें।
- आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है।
हालांकि मेले के दिन भी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर चेक-इन की सुविधा होगी, लेकिन पहले से ऑनलाइन पंजीकरण करना बेहतर माना जा रहा है।
इंटरव्यू में ये दस्तावेज साथ रखें
रोजगार मेले में भाग लेने वाली महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे:
- आधार कार्ड
- अपडेटेड बायोडाटा / रिज्यूमे
- शैक्षिक प्रमाणपत्र (मूल और फोटोकॉपी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो)

