विवादित भूमि पर कचरा फेंकने गई महिला की घातक हथियार से हत्या, ससुर भी घायल

12/18/2022 4:01:24 PM

छपराः बिहार के सारण जिले में भूमि विवाद को लेकर रविवार को एक महिला की हत्या कर दी गई तथा उसके ससुर घायल हो गए। घायल ससुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुबारकपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव का भूमि सम्बंधित विवाद पूर्व से ही अपने पड़ोसी से चल रहा था। आज रामप्रवेश यादव की 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी उक्त विवादित भूमि पर कचरा फेंकने गई थी। जहां पड़ोसियों ने वाद विवाद के बाद घातक हथियार से सविता देवी पर हमला कर दिया। इस दौरान सविता देवी के ससुर के उपर भी घातक हथियार से हमला किया गया। इस घटना में सविता देवी और उसके ससुर घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल ससुर का इलाज सदर अस्पताल छपरा में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static