बाइक से भाई के साथ ससुराल जा रही थी महिला, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

5/22/2021 12:39:34 PM

छपराः बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरीअड्डा गांव निवासी नूरजहां बीबी (36) अपने मायके गड़खा थाना क्षेत्र के मुसतकीमपुर गांव से मोटरसाइकिल से अपने भाई के साथ वापस अपने ससुराल जा रही थी। इसी दौरान गड़खा-चिरांद मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस घटना में नूरजहां बीबी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप स घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static