पश्चिम चंपारण में अज्ञात वाहन से टकरा कर महिला की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

1/21/2021 5:34:20 PM

 

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 पर बगहा नगर के दुमलिया मोहल्ला के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से अली मोहम्मद सैनी की पत्नी झुन्ना खातून (55) गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Diksha kanojia