खाना बना रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, आग में झुलसने से मौत

3/28/2021 4:51:43 PM

जमुईः बिहार में जमुई जिले में खाना बनाने के दौरान एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के खैरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दरिमा गांव निवासी बालेश्वर यादव की 65 वर्षीय पत्नी शांति देवी घर में खाना बना रही थी तभी आग की चपेट में आकर झुलस गई।

सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static