गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से महिला की झुलसकर मौत, दो अन्य घायल

2/17/2021 1:20:29 PM

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को आग से झुलसकर एक महिला की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इकराहा गांव स्थित एक घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस दुर्घटना में मोहम्मद मुनाजिर की पत्नी सामरीन बीबी और दो साल की बेटी झुलस गई। देखते ही देखते आग ने 12 अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सामरीन बीबी की मौत हो गई। अगलगी की घटना में एक अन्य महिला बीबी अफसाना भी घायल हुई है। आग लगने से करीब 30 लाख रूपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Content Writer

Ramanjot