भागलपुरः ऑटो रिक्शा पलटने से महिला बैंककर्मी की मौत, अन्य एक घायल

8/18/2020 4:52:33 PM

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर ऑटोरिक्शा के पलट जाने से एक महिला बैंककर्मी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, नाथनगर बाजार निवासी शोभा कुमारी (36) ऑटोरिक्शा से सुल्तानगंज जा रही थी, तभी रास्ते में तिलकपुर गांव के पास चालक के अचानक नियत्रंण खो देने से ऑटोरिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में महिला की मौत मौके पर ही हो गई जबकि अन्य एक महिला को घायल अवस्था में सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृत महिला बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की सुल्तानगंज शाखा की कर्मी थी और वह ड्यूटी करने जा रही थी। इधर चालक ऑटोरिक्शा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर भेज दिया है।

Ramanjot