VIDEO: क्या चिराग पासवान की NDA में बनेगी बात या फिर हो जाएंगे NDA से बाहर?, बिहार की 40 सीट पर फंसा पेच

3/7/2024 6:42:32 PM

पटनाः लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बिहार का सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल चुका है। विपक्ष कहीं साथ तो कहीं नहीं बनी बात। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कि, सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन में तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। एक तरफ जहां तीन मार्च को  पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली  ने एकजुटता की ताकत दिखाई तो वहीं दूसरी ओर 2 मार्च को बेगूसराय, औरंगाबाद और फिर 6 मार्च को बेतिया में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा के नहीं दिखने पर सवालों के बादल घने हो गए हैं...

Content Writer

Ramanjot