बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार की धर्मपत्नी स्व. चित्रा शुक्ला के श्राद्धकर्म में शामिल हुए CM नीतीश

12/2/2022 12:02:33 PM

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार के अनिशाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी आवास जाकर उनकी धर्मपत्नी स्व. चित्रा शुक्ला के श्राद्धकर्म में भाग लिया।



मुख्यमंत्री ने स्व. चित्रा शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Content Writer

Ramanjot