Instagram पर दोस्ती, फिर अवैध संबंध और आखिर में पत्नी का कत्ल, बेहद खौफनाक है साजिश की कहानी
Tuesday, Feb 03, 2026-03:50 PM (IST)
Bihar Crime : बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला की हत्या का सनसनी मामला सामने आया है, जो शुरू में बाहरी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया अपराध लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई उजागर हुई। हत्या का आरोपी महिला का ही पति निकला। घटना तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पति चंदन चौधरी और उनकी नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया था कि दो बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की। लेकिन पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद पाया कि हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पति चंदन चौधरी था।
बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि चंदन चौधरी ने पत्नी की हत्या उसकी कथित अवैध संबंधों के शक के चलते की। पत्नी की एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती और चार साल से नजदीकियां थीं। पति कई बार इस रिश्ते को रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब पत्नी नहीं मानी, तो उसने हत्या की साजिश रच दी।
पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी को सुमन कुमारी अपने पति और बेटी के साथ बहन के यहां पूजा समारोह में जा रही थी। वहीं रास्ते में शौच जाने के बहाने पति ने उसे गोली मार । हत्या के बाद चंदन चौधरी ने गांव के एकयुवक पर आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

