कटिहारः नाजायज रिश्तों से टोकने पर पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक, 3 लोग गिरफ्तार

8/11/2020 6:15:39 PM

 

कटिहारः अक्सर आपने एकतरफा प्यार में नाराज प्रेमी के द्वारा प्रेमिका पर एसिड अटैक करते तो सुना होगा लेकिन क्या नाजायज रिश्तों से टोकने पर एक पत्नी के द्वारा पति पर एसिड अटैक डालते सुना है। जी हां बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर पति के द्वारा टोकने पर पत्नी ने उस पर एसिड डाल दिया। वहीं पुलिस के द्वारा पत्नी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सूजापुर गांव की है, जहां पर पत्नी भारती देवी अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर घर में विवाद करती थी। पति को उसके चरित्र को लेकर भी संदेह था, जिस कारण वह पत्नी को घर से बाहर जाने से भी रोकता था। इन सभी बातों को लेकर विवाद गहराता चला गया। वहीं इसी बीच पत्नी ने अपने रिश्तेदार और ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पति पर एसिड अटैक कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं घटना की पुष्टि करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने बताया कि पूरा मामला प्रथम दृष्टा में घरेलू विवाद से जोड़ा जा रहा है हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़ित संजय मंडल खतरे से बाहर है। बता दें कि फिलहाल 7 में से आरोपी पत्नी उसकी बहन और बहन के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में 4 अन्य आरोपी फरार है।
 

Nitika