हैवान पति की शर्मनाक करतूत....दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी व बेटी को जिंदा जलाया

4/25/2021 1:27:00 PM

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले से हैवान पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है, यहां दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने पत्नी तथा 7 वर्षीय बेटी को जलाकर मार डाला है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना कसमा थाना क्षेत्र के अपकी गांव की है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उप्पू रजक नामक व्यक्ति दूसरी शादी करना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी वजह से दोनों में विवाद होता रहता था। वहीं शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि उप्पू रजक ने अपनी पत्नी नीलम कुमारी और 7 वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी को जलाकर मार डाला।

मृतका के परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों से सुचना मिली कि उनकी बेटी तथा नतिनी की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही परिजन अपकी गांव पहुंचे और उप्पू रजक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static