सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा तेज रफ्तार डंपर, चालक की दर्दनाक मौत

Monday, Mar 16, 2026-01:01 PM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में चालक की मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुगौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीपुर चौक के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गुमटीनुमा दुकान में प्रवेश कर गया। इस घटना में डंपर चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह निवासी मुना पासवान के रूप में की गई है। जिस समय डंपर दुकान में घुसा, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का खौफनाक मंजर देख लोगों की रिह कांप गई।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static