वनवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगी HAM, उनके साथ नहीं होने देगी नाइंसाफीः जीतनराम मांझी

12/16/2021 12:02:07 PM

बगहाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तान आवाम पार्टी (हम-सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वनवासियों के हक- हकूक की लड़ाई उनकी पार्टी लड़ेगी, उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने देगी।

जीतन राम मांझी ने बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वनवासियों के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट बना है, उसके जो नियम और कानून बनाए गए हैं, उसके आधार पर बिहार सरकार के पदाधिकारियों को काम करना चाहिए। आदिवासियों को शराबबंदी के नाम पर पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि शराब आदिवासियों के देवताओं को चढ़ाया जाता है। दवा के रूप में शराब भी लिया जाता है, शराब का व्यसन बनाना खराब बात है, मैंने पहले भी कहा है कि शराबबंदी कानून बढ़िया है, इस पर समीक्षा करने की जरूरत है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज और कल वाल्मीकिनगर में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक है। बैठक में वनवासियों के स्थिति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर हमने सैंकड़ों निर्णय लिए, जिसमें चौंतीस-पैंतीस निर्णय ऐसे थे, जो मील के पत्थर थे। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन निर्णयों को बदलकर लागू कर रहें हैं। किसान, महिला और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद समस्याओं पर मैने जो निर्णय लिया था, उस पर नीतीश कुमार काम कर रहें हैं, लेकिन बहुत ही धीमी गति से।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static