CM नीतीश से मिले जलपुरुष राजेन्द्र सिंह, जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में की विस्तृत चर्चा

1/30/2021 12:03:02 PM

 

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद जल पुरूष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान भारत पुनर्निर्माण अभियान के तत्वावधान में 30 जनवरी से 12 फरवरी 2021 तक आयोजित बिहार संवाद यात्रा के संबंध में डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी। वह बिहार संवाद यात्रा की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से करेंगे। डॉ. सिंह ने बिहार में पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए बिहार में चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की।

डॉ. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘जल को संरक्षित कर और हरियाली को बढ़ावा देकर हमलोग आने वाली पीढ़ी की रक्षा कर सकेंगे' मुख्यमंत्री की यह सोच काफी दूरदर्शी है। 19 जनवरी 2020 को पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में बिहार के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई थी, जिसमें जलपुरुष डॉ. सिंह भी शामिल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static