बिहार विधानसभा में VIP विधायक दल का BJP में विलय, विजय कुमार सिन्हा ने की औपचारिक घोषणा

3/24/2022 4:01:47 PM

पटनाः बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज निचले सदन में विकास इंसान पार्टी (वीआईपी) विधायक दल का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल में औपचारिक विलय की घोषणा की।

सभाध्यक्ष ने विधानसभा में गुरुवार को कहा कि वीआईपी के तीनों विधायकों के अनुरोध को देखते हुए पार्टी का 23 मार्च से भाजपा में विलय हो गया है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से गौरा बौराम से विधायक स्वर्णा सिंह, अलीनगर से विधायक मिश्री लाल यादव और साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह को अब राज्य विधानसभा में भाजपा का सदस्य माना जाएगा।

वीआईपी के विलय से भाजपा के विधायकों की संख्या 74 से बढ़कर 77 ही गई और इसके साथ ही निचले सदन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

Content Writer

Ramanjot