RLSP में शामिल हुए VIP नेता संतोष, उपेंद्र कुशवाहा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

10/19/2020 5:39:40 PM

पटनाः बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रदेश संगठन प्रभारी संतोष कुशवाहा बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) में शामिल हो गए।

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में संतोष कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ वीआईपी छोड़कर रालोसपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद शामिल हुए नेताओं को एक-एक कर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

इस मौके पर रालोसपा अध्यक्ष कुशवाहा ने वीआईपी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘जिस पार्टी को छोड़कर संतोष कुशवाहा आए हैं उस पार्टी की पहचान अति पिछड़ा समाज की बन रही थी लेकिन अब वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में चले गए हैं। उस पार्टी की मानसिकता के बारे में सभी जानते हैं। मैं स्वयं उस गठबंधन में मंत्री के पद पर रहते हुए इस्तीफा देकर निकला हूं।''

Ramanjot