भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, 1 महिला की हत्या

9/20/2020 2:22:21 PM

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, चमथा पंचायत के चाकी गांव निवासी गणेशी रावत और विजय राय के बीच भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद विजय राय के समर्थकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से गणेशी रावत की पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गई तथा रामनाथ रावत का पुत्र सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद विजय राय अपने समर्थकों के साथ फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static