VIDEO: भागलपुर में पूल से 32 फिट नीचे रस्सी के सहारे नीचे उतरने को मजबूर ग्रामीण, हो सकता है बड़ा हादसा

7/29/2023 2:28:39 PM

भागलपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ने से विक्रमशिला पूल के नीचे का हिस्सा टापू बन गया है, धीरे-धीरे वह हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। यहां आसपास के कई किसान खेती करते है लेकिन आने-जाने का साधन बस नाव ही है और नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नाव भी सहारा नहीं बन पा रहा है, ऐसे में लोग विक्रमशिला सेतु से 32 फिट नीचे खेत में पूल से रस्सी के सहारे उतरते हैं।  छोटा हो या बड़ा सभी रस्सी के सहारे ही उतरते हैं। किसान नीचे से जलावन हटा रहे हैं ताकि पानी बढ़ने के बाद जलावन बच जाए, रस्सी के सहारे ही जलावन भी खींच रहे हैं। स्क्रीन पर चल रही ये तस्वीर कहीं न कहीं डरावनी है क्योंकि 32 फिट की ऊंचाई से अगर रस्सी का पकड़ छूटा तो कितना बड़ा हादसा होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
 

Content Writer

Ramanjot