CM नीतीश व तेजस्वी यादव एक-दूसरे को ठगने का काम कर रहे हैंः विजय सिन्हा

1/1/2023 12:48:46 PM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों द्वारा एक रिटायर्ड फौजी दंपति को घायल कर दिया। इसके बाद बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा घायलों से मिलने बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर  जमकर हमला बोला।

"नीतीश व तेजस्वी एक-दूसरे को ठगने का काम कर रहे हैं"
इस दौरान विजय सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकल रहे हैं, लेकिन उन्होंने समाज को बर्बाद कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यात्रा से पहले समाज की बर्बादी का समीक्षा करना चाहिए। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक दूसरे को ठगने का काम कर रहे हैं और इसमें जनता बर्बाद हो रही है। सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार जो करते हैं, वो बोलते नहीं हैं और जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं।  तेजस्वी ने ही इनका नाम पलटु राम रखा है, नीतीश जी कब पलटी मार जाएं यह कोई नहीं जानता।

नीतीश कुमार पलटी मारने वाले हैंः विजय सिन्हा
आगे सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार में जहां तक विकास हुआ, बस इतना ही बिहार में विकास हुआ है, इसके बाद से बंद हो गया है। राहुल गांधी को कांग्रेस के द्वारा पीएम उम्मीदवार बनाने की चर्चा पर कहा कि वह देश के नेता है इसलिए नीतीश कुमार कुछ भी कर रहे हैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने अभिभावक के रूप में स्वीकार कर लिया है। सबका साथ सबका विकास हो रहा है ऐसे में एक बार फिर नीतीश कुमार पलटी मारने वाले हैं।

"बिहार में अपराध बढ़ रहा है, इसकी समीक्षा होनी चाहिए"
विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है इसको समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस शराबबंदी पर मुख्यमंत्री को अहंकार है, गरीबों को तंग करके जेल भेजा जा रहा है और उनका प्रशासन दोहन शोषण कर धनकुबेर बन रहा है। बता दें कि सर्किट हाउस में विजय कुमार सिन्हा को जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस प्रेस वार्ता में पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार समेत कई भाजपा के नेता शामिल थे।

Content Editor

Swati Sharma