विजय सिन्हा ने भाजपा कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की सुनीं फरियाद

12/7/2022 4:15:58 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भाजपा कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की फरियाद सुनीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान विजय सिन्हा ने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के द्वारा निजी कृषि बिल लाने के सवाल पर कहा कि कृषि विभाग के अंदर बड़ा घपला है। चोर की बात करने पर उनकी विदाई हो गई है, विपक्ष उनकी मदद करेगा।

भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास करती हैः विजय सिन्हा
कुढ़नी उपचुनाव पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास करती है, जनता के जनादेश को हम मानते है। उन्होंने कहा कि बूथ पर जदयू ने कब्जा करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री ने दारू बेचने वाले के उम्मीदवार का समर्थन किया है। सीतामढ़ी के डीलर को सस्पेंड करने पर विजय सिन्हा ने कहा मामले को देख रहे है। प्राथमिक शिक्षकों में सरकार की मंशा ठीक नहीं है। मंत्री चन्द्रशेखर जी ने ही प्रश्न किया था, वित्त मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया है। आश्वाशन देने के बाद भी खेल किया जा रहा है। 20 लाख लोगों को नौकरी देने की बात हो रही है, जबकि सीटेट मात्र डेढ़ लाख ही है, जो 34 दिन से अनशन पर है। सरकार क्यों नही नौकरी दे रही हैं। सदन में दिए आश्वासन से सरकार भाग रही है। इस मामले को सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों के मामले में सरकार की मंशा ठीक नहीं हैं। नौकरी के बदले जमीन लिखाने की मंशा को बीजेपी सफल नहीं होने देगी। भाई भतीजे के मामले को विपक्ष सफल नहीं होने देगी ।

सीएम दिखावे के लिए जनता दरबार लगाते हैंः सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमजोर हो चुके हैं। पूर्व की सरकार के आदेश को लागू नहीं कर रहे है, विपक्ष मौन नही बैठेगा। विपक्ष सजग है, सड़क से सदन तक हंगामा होगा। जहानाबाद के मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बच्ची ने दबंगो के डर से स्कूल छोड़ दिया हैं। सरकार में बैठे लोग क्या संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को और राजद मंगलवार को जनता दरबार दिखावे के लिए लगाते है। इस मामले में सरकार कार्रवाई करे नहीं तो विपक्ष सरकार को छोड़ेगा नहीं, सिर्फ खानापूर्ति के लिए जनता दरबार होता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में खुला दरबार है, कोई भी अपनी समस्या को रख सकते है। अखिलेश सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कांग्रेस ने नहीं लालू की कृपा से अखिलेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने है। हमारी शुभकामनाएं हैं, बंधुआ बनकर काम नहीं करे जनता की सेवा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ललन सिंह भी नीतीश कुमार की कृपा से फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। भगवान परशुराम के जो वंशज है, उनको समाज के हित की रक्षा करनी चाहिए।

Content Editor

Swati Sharma