​विजय सिन्हा ने तेजस्वी को बताया शहजादा, कहा- 'ऐसे नौटंकी​बाजों से मुक्ति चाहती हैं बिहार की जनता'

4/27/2024 1:51:55 PM

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के शहज़ादे तेजस्वी यादव और देश के शहज़ादे राहुल गांधी को करोड़ों रुपया लगाकर जो स्क्रिप्ट लिख कर दिया जाता है। वही स्क्रिप्ट यह लोग पढ़ लेते हैं।

'ऐसे नौटंकी​ बाज़ों से मुक्ति चाहती हैं बिहार की जनता'
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह टीम की स्क्रिप्ट के अलावा ना तो कुछ बोलते हैं और ना ही सोचते हैं। उन्होंने कहा कि भरमाने, बरगलाने और बड़बोलेपन की सारी हदें जनता देख चुकी हैं। ऐसे नौटंकी​ बाज़ों से बिहार की जनता अब मुक्ति चाहती है। परिवारवादी, ज़मींदारी मानसिकता वाले लोग बिहार को नहीं चाहिए। देश और राज्य की जनता कभी इन लोगों को वोट नहीं करेगी। बिहार में जनता की सेवा करने वाला चाहिए। जनता के बीच में ईमानदारी से काम करने वाला जनसेवक चाहिए।

बता दें कि इससे पहले सिन्हा ने कहा था कि अनाप शनाप बोलना, संवैधानिक संस्था का अपमान, अपराधियों का राजनीतिकरण और भ्रष्टाचार के द्वारा लालू प्रसाद ने देश और दुनिया में बिहार का मजाक बना दिया। अब तेजस्वी यादव भी उसी नक्शा कदम पर चल रहे हैं। पिता की तरह इनकी कथनी और करनी में समरूपता नहीं है। संविधान की शपथ लेने के बाद से भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर ये चार्टर्ड विमान पर जन्मदिन मनाते हैं और केक काटते हैं।

Content Editor

Swati Sharma