बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

Thursday, Jan 13, 2022-12:48 PM (IST)

पटनाः बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आम जनता के साथ-साथ नेता भी इस संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में अब बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना संक्रमित पाए जाने केे बाद विजय कुमार सिन्हा ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ उन्होंने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य के लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार रखने की अपील की है।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे अधिक 6413 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28,659 हो गई है। हालांकि, बुधवार 2802 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static