लोकसभा के मुकाबले 2020 में हुए विस चुनाव में बढ़ा खर्च, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए ये आदेश

2/17/2021 7:03:32 PM

 

पटनाः बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की बात सामने आई है। दरअसल, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में 10 से12 फीसदी खर्च बढ़ गया। इसी के चलते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 141 बटालियन केंद्रीय जवान बिहार आए थे। विधानसभा चुनाव में 1200 बटालियन केंद्रीय जवान आए। साथ ही नक्सल प्रभावित जिलों में जवान काफी पहले से कैंप कर रहे थे। इतना ही नहीं पोस्टल बैलेट पर भी खर्च हुआ। इन सब बातों के चलते खर्च बढ़ना ही था। उन्होंने कहा कि चुनाव में खर्च अधिक नहीं हुआ है। कुछ ठेकेदारों ने अप्रत्याशित रूप से अधिक खर्च का वाउचर दे दिया है।

वहीं एचआर श्रीनिवास ने कहा कि पिछले चुनाव में भी इस तरह की परेशानी आई थी। कुछ वेंडर बढ़ा-चढ़ाकर बिल देते हैं, जिसकी जांच होगी। हम लोगों के पास वर्क कार्ड रहता है। साथ ही फोटो और वीडियो से भी पता चलेगा कि ठेकेदार ने कितना टेंट और शामियाना लगाया था। इसका विवरण मिल जाएगा। इसके बाद तुलना करके जो सही खर्च होगा उसका भुगतान किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static