सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रामविलास पासवान को गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो

7/29/2020 11:26:02 AM

 

शेखपुराः केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को गोली मारने की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री पासवान को एक पार्षद एके-47 से गोली मारने की धमकी देता दिख रहा है। इसमें उसे लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।

लोजपा के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने पुलिस अधीक्षक दया शंकर को इस संबंध में एक शिकायत देकर आरोपी संजय यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। गजाली ने आरोप लगाया है कि शेखपुरा नगरपालिका परिषद में पार्षद संजय यादव ने सोमवार रात केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को यह धमकी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें इस सिलसिले में एक शिकायत और वीडियो क्लिप मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद से संजय यादव फरार हैं।

बता दें कि वीडियो में, पार्षद ने केंद्रीय मंत्री पासवान पर आरोप लगाया है कि वह गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड प्रदान करने में सक्षम नहीं है, जिससे कि उन्हें कुछ किलोग्राम अनाज मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static