दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुए उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी विदाई

11/8/2021 9:57:10 AM

पटनाः उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू दो दिवसीय बिहार दौरा के बाद रविवार शाम को दिल्ली रवाना हो गए। नायडू को पटना हवाईअड्डा पर राज्यपाल फागू चैहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।



हवाईअड्डे पर उप राष्ट्रपति नायडू को बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सुनील कुमार, श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एस. के. सिंघल, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज संजय सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा ने भी उन्हें विदाई दी।

Content Writer

Ramanjot