मुजफ्फरपुर में सनसनी: सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

Thursday, Mar 26, 2026-10:34 AM (IST)

Bihar Crime: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान राम बाबू राय (32) के रूप में की गई है। वह वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के साइन बरौना गांव का निवासी था और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static