VIDEO: Upendra Kushwaha का बड़ा दावा-''JDU के कई नेता सम्पर्क में, जल्द होगी बड़ी टूट’

4/23/2023 12:44:34 PM

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात करके RLJD चीफ उपेंद्र कुशवाहा बिहार लौट आए हैं। पटना लौटने के बाद जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने जमकर सियासी तीर छोड़ा है। उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जदयू के अंदर और भगदड़ तय है। जदयू के कई नेता दूसरे दलों में अपना संपर्क बनाए हुए हैं, कुछ नेता उनके भी संपर्क में हैं। कुशवाहा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के लोग हमेशा डरे हुए रहते हैं, उनका डरना स्वाभाविक भी है। कुछ बचा ही नहीं है। 

Content Writer

Ramanjot