नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की संजय जायसवाल से मुलाकात, आखिर क्या होंगे इसके सियासी मायने!

2/22/2023 11:00:15 AM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज एकाएक जदयू छोड़े उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) से मुलाकात करने दिल्ली से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) उनके आवास में पहुंचे। 

यह बस शिष्टाचार मुलाकात हैः जायसवाल 
मुलाकात को लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि हम उपेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद देने आए हैं कि पार्टी छोड़ना तो बहुत आसान होता है, लेकिन उन्होंने जिस तरीके से राज्यपाल के द्वारा नामित बिहार विधान परिषद के सदस्य पद छोड़ने का निर्णय लिया है। हम उन्हें साधुवाद देने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिस तरीके से उन्होंने राजद की गुलामी स्वीकार नहीं की। जायसवाल ने कहा कि यह बस शिष्टाचार मुलाकात है। वही उपेंद्र कुशवाहा ने भी इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। कुशवाहा ने कहा कि मेरे पार्टी बनाने के बाद सब कोई शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। हालांकि राजनीतिक सूत्रों की माने तो संजय जायसवाल अपने नेतृत्व का मैसेज लेकर कुशवाहा के घर गये थे। भाजपा मान रही है कि कुशवाहा के अलग होने के बाद जेडीयू में कोई दम नहीं रह गया है। उपेंद्र कुशवाहा 2024 और 2025 के चुनाव में बीजेपी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 

कुशवाहा ने बनाई नई पार्टी 
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा बीते क़रीब दो महीने से पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। उन्होंने जेडीयू को एक कमज़ोर पार्टी बताया था और नीतीश कुमार समेत पार्टी के बड़े नेताओं पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे थे। कुशवाहा के आरोपों पर जेडीयू की तरफ़ से नीतीश कुमार समेत कई नेता लगातार बयान भी दे रहे थे। वहीं बीते सोमवार को पटना में पत्रकारों को बुलाकर कुशवाहा ने पुरानी पार्टी को छोड़ने और नई पार्टी बनाने का ऐलान किया।

Content Editor

Swati Sharma