मुजफ्फरपुर में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Monday, Oct 03, 2022-02:22 PM (IST)

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक ने उप मुखिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवक जैसे ही वहां से भागने लगा लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari

दुर्गा पूजा के मेले से घर वापिस आ रहा था उपमुखिया
जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर जिले के बसंतपुर की है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय पंकज सहनी के रूप में हुई है। पंकज के पिता मंगल सहनी मत्स्य संघ के अध्यक्ष हैं। आरोपी गौरव भी उन्हीं के पड़ोस में रहता है। घटना के संबंध में मृतक पंकज के बड़े भाई ने बताया कि रविवार रात को य पंकज दुर्गा पूजा के मेले से वापस घर आ रहा था। इसी बीच घर से 100 मीटर दूरी पर गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने देखा कि पंकज खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था और आरोपी गौरव सहित 3 लोग बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मौके पर पिस्टल किया बरामद
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की है। पंकज को एक गोली सीने के पास लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

शराब के नशे में आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
बता दें कि थानेदार रामनाथ प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की है,जिसमें पता चला है कि वहां पर शराब पार्टी हुई थी। शराब के नशे में ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि शराब पार्टी में गौरव के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। जब गोली चलने आवाज आई को वह भाग गए। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस टीम तैनात की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static