बाढ़ के बीच समस्तीपुर में अद्भुत निकाहः नाव पर आया दूल्हा तो बारातियों ने पानी में किया डांस

8/13/2020 6:10:41 PM

 

समस्तीपुरः बिहार में इन दिनों कोरोना के साथ-साथ बाढ़ का कहर भी जारी है। ऐसे में लोगों कोे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कोरोना काल में जहां एक तरफ लोगों ने कम लोगों को बुलाकर साधारण विवाह किया है, वहीं समस्तीपुर जिले में बाढ़ के बीच अद्भुत निकाह देखने को मिला है।

यह अद्भुत निकाह समस्तीपुर जिले के सकरा प्रखंड के भटंडी गांव का है, जहां पर मोहम्मद शहीद की पुत्री मजदा खातून का निकाह समस्‍तीपुर के ताजपुर थाने के मुसापुर गांव निवासी मोहम्मद इकबाल के पुत्र मोहम्मद हसन रजा के साथ होना तय था। इसी बीच बाढ़ प्रभावित इलाका होने के बावजूद भी उन्होंने विवाह तय समय पर ही करने की ठानी।

वहीं दूल्हा किसी 4 पहिया वाहन में न आकर एक नाव पर आया। नाव पर ही दूल्हा-दुल्हन ने निकाह की सभी रस्मों को पूरा किया। साथ ही बारातियों ने पानी में ही जमकर डांस किया। इतना ही नहीं दूल्हा अपनी दुल्हन को नाव पर ही बैठाकर ले गया।

Nitika