बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

8/16/2021 5:47:19 PM

बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितनौर खरमपुर रामदिरी गांव सहित अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

गिरिराज सिंह ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है, जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है। वहीं गिरिराज सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जानी चाहिए।

बता दें कि बिहार में इन दिनों नदियां उफान पर हैं। बेगूसराय जिले में बाढ़ के कारण लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया है, जिसके कारण वे छत पर रहने को मजबूर हैं।

Content Writer

Ramanjot