Union Budget 2026: पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ेंगे राज्य के शहर...जानें बजट में बिहार को क्या-क्या मिला?
Sunday, Feb 01, 2026-02:27 PM (IST)
Bihar budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। बजट की प्रमुख घोषणाओं में पटना में बनने वाला अत्याधुनिक शिप रिपेयर इकोसिस्टम, राज्य से गुजरने वाला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) शामिल हैं।
पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर
पटना में शिप रिपेयर सेंटर बनाएगा जाएगा, जिससे जहाजों की मरम्मत स्थानीय स्तर पर संभव होगी और लॉजिस्टिक्स का खर्च घटेगा। साथ ही, जलमार्ग क्षेत्र में युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर शिपिंग इंजीनियरिंग में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
हाई-स्पीड रेल और फ्रेट कॉरिडोर से परिवहन में सुधार
बजट में घोषित किए गया वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बिहार के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाएगा। इसके साथ ही डंकुनी-सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर माल ढुलाई को तेज, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगा। यह नेटवर्क बिहार के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेजी से पहुंचाने में मदद करेगा।
बिहार में नए एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट्स
पूर्वी चंपारण में नेपाल सीमा से गुजरने वाले नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होगा। यह परियोजना राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ते हुए आर्थिक दूरी को कम करेगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबित परियोजनाओं को भी बजट के तहत तेजी मिलेगी, जिससे राज्य का परिवहन और व्यापार नेटवर्क मजबूत होगा।

