अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मां की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

9/19/2021 5:33:38 PM

सीवानः बिहार के सीवान जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित गैस कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मैरवा थाना इलाके के करछुई बाजार के पास की है। बताया जा रहा है कि जिले के हसनपुरा थाना इलाका के रहने वाले राजाराम यादव की पत्नी लालमति देवी (55 वर्षीय) अपने बेटे शैलेश यादव के साथ बाइक से मैरवा थाना इलाके के करछुई बाजार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गैस कंटेनर ट्रक ने उनको कुचल लिया। हादसे में मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा शैलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन जमकर किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल शैलेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static