अनियंत्रित कंटेनर ने साइकिल सवार 2 किशोरों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

12/27/2020 2:11:33 PM

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो किशोर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर अनियंत्रित कंटेनर ने दो किशोर को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बादल कुमार और राकेश कुमार साइकिल से महेशपुर अठगामा गांव के समीप जनवितरण प्रणाली की दुकान से केरोसिन तेल लाने जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 77 को जाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Ramanjot