अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो रिक्शा, हादसे में 4 महिलाओं की मौत

1/21/2021 5:02:46 PM

बांकाः बिहार में बांका जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। वहीं इस घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ऑटोरिक्शा पर सवार कुछ महिलाएं बुधवार की रात जा रही थी तभी लखवारा गांव के समीप ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जिले के घौरैया थाना क्षेत्र के ऐरोपूर्णिया गांव निवासी खुशबू देवी और पुतुल देवी के रूप में की गई है।

दुर्घटना में घायल दो महिला को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां इलाज के दौरान दो अन्य की आज मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static