पोखर में नहाने के दौरान चाचा-भतीजा की डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

9/28/2021 3:39:01 PM

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक पोखर में नहाने के दौरान चाचा-भतीजा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मुसहरी गांव के रहने वाले विक्की कुमार (16 वर्ष) और प्रिंस कुमार (20 वर्ष) अपने खेत पर काम करने के लिए गए थे। काम खत्म होने के बाद चाचा-भतीजा निकट के ही एक पोखर में नहाने लगे तभी पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूब गए।

सू्त्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot