शर्मनाक! चाचा ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, भतीजी के साथ की घिनौनी हरकत

Saturday, Jun 14, 2025-01:48 PM (IST)

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना डंडारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, इस दौरान चाचा बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया। फिर घर ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। वहीं जब बच्ची घायल अवस्था में अपने घर पहुंची तो परिजनों को सारी बात बताई। परिवारवालों ने पीड़ित बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को सूचित किया।

इधर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स दो बच्चों का पिता है। पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है, जिस कारण पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static