उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए JDU के प्रदेश अध्यक्ष, CM नीतीश ने सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
11/27/2022 5:14:37 PM

पटनाः उमेश कुशवाहा निर्विरोध जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। जदयू की राज्य परिषद की हुई बैठक में फिर से उनके नाम पर मुहर लगी है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सर्टिफिकेट और बुके देकर सम्मानित किया।
जदयू कार्यालय में आयोजित राज्य कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कार्यसमिति के सदस्य पहुंचे। वहीं जदयू के निर्वाचन पदाधिकारी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए हैं, जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सर्टिफिकेट और बुके देकर सम्मानित किया।
वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, मेरी कोशिश होगी कि उसे पूरी इमानदारी से निर्वहन कर सकूं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री संजय झा, विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी सहित तमाम लोग रहे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी वायुसेना के ब्रिगेडियर जनरल ग्रेड पर नियुक्ति के लिए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नामित

अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है भारत : बाइडन प्रशासन

सोमालिया में अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के कुख्यात सदस्य को मार गिराया

अमेरिकी सेना ने ढेर किए ISIS सरगना बिलाल समेत 10 आतंकी, उत्तरी सोमालिया में दिया गया ऑपरेशन टेरर को अंजाम