JDU के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश ने कुशवाहा को दी जिम्मेदारी

1/10/2021 3:57:05 PM

पटनाः बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया और इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। उमेश कुशवाहा महनार से जेडीयू के विधायक हैं।

बता दें कि पटना में चल रही जदयू की राज्य परिषद की बैठक का आज दूसरा दिन है। हालांकि, इस बैठक में उमेश कुशवाहा मौजूद नहीं थे लेकिन आनन-फानन में बैठक के दौरान ही उनको बुलावा भेजा गया। आखिरकार उमेश कुशवाहा पार्टी ऑफिस पहुंचे और कर्पूरी सभागार में चल रही बैठक में शामिल हुए।

Ramanjot