खगड़िया में दर्दनाक हादसाः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 बाइक सवार युवकों की मौत

1/15/2022 7:32:28 PM

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के हरंगि टोल ढाला की है। परिजनों ने बताया कि मृतक टुनटुन सिंह अपने दोस्त सुधन राम को बुलाकर बाइक से बेगूसराय के लिए निकला था। इसी दौरान एनएच 31 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौकेे पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक टुनटुन सिंह के परिजनों ने बताया कि वे बेगूसराय में जेसीबी चलाता था और घर का इकलौता कमाऊ युवक था। वहीं सुधन राम के पिता ने बताया कि उनके बेटे की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई है और उसकी एक डेढ़ वर्ष की बेटी है।

Content Writer

Ramanjot