SSB को मिली बड़ी सफलता, 10 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

9/27/2020 5:09:20 PM

बेतियाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने रविवार को 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसबी 44वीं वाहनी के उप सेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गांजा की खेप लेकर नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा के अंदर प्रवेश करने वाले हैं। त्वरित कार्रवाई करने के लिए बल के जवानों ने एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने गश्ती के दौरान देखा कि पिलर संख्या 429/03 पचरौता नाका के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे हैं। बल के जवानों ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उनके पास से बोरी में रखा 10 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान मानपुर थाना के हरदिया गांव निवासी रामप्रवेश दिस्वा और बिंजु पटवारी के रूप में की गई है। बरामद गांजा की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करो को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भंगहा पुलिस को सुपर्द कर दिया गया है।

Ramanjot